29.1 C
Raipur
September 9, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

HEMU में कुलपति पर आरोपों की जांच तेज, हाई लेवल समिति पहुंची विश्वविद्यालय

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलपति प्रो. डॉ. संजय तिवारी के खिलाफ की गई शिकायतों की जांच अब तेज हो गई है। राज्यपाल द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति विश्वविद्यालय पहुंचकर दस्तावेजों और अभिलेखों की जांच कर रही है। यह शिकायत छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक ललित चंद्राकर ने की थी।

समिति को 30 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपनी है। कुलपति पर बिना आवश्यक अनुमति कुछ पाठ्यक्रम शुरू करने, अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति, वित्तीय मामलों में पारदर्शिता की कमी और पुस्तकों की खरीद में अनियमितता जैसे आरोप लगाए गए हैं।

Related posts

DGP-IG Conference में हाई-लेवल सिक्योरिटी मंथन: NSA, RAW-IB Chiefs की रणनीतिक बैठक; PM Modi आज पहुंचेंगे रायपुर

admin

नवा रायपुर में अत्याधुनिक अंतरिक्ष केंद्र का शुभारंभ

admin

छत्तीसगढ़ में हरियाली की नई पहल: ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ के तहत 2.75 करोड़ पौधे

admin

Leave a Comment