बिलासपुर में पुलिस जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया है। एक आरोपी ने अपने ससुर को पिता बताकर आधार कार्ड और अन्य भारतीय दस्तावेज बनवा लिए थे। जांच में उसके बांग्लादेशी मूल का होने और भारत में रहने के लिए वैध दस्तावेज नहीं होने की जानकारी मिली।
इसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया और सिरगिट्टी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 1100 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई और दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में 23 ऐसे संदिग्ध मिले जो भारत में रहने से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस अब सभी मामलों की गहन जांच कर रही है।
