20.8 C
Raipur
October 26, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, 25 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 25 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

विभाग के अनुसार दक्षिण बस्तर से लेकर उत्तर छत्तीसगढ़ तक कई जिलों में मौसम खराब रह सकता है। रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा समेत कई जिलों में बारिश के आसार हैं। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

Related posts

रायपुर में फिरौती के लिए 8 साल के बच्चे का अपहरण

admin

बांधों में बढ़ा पानी, बारिश बनी आफत: महासमुंद में युवक की डूबने से मौत, कई जिलों में अलर्ट

admin

चाकूबाजी की घटनाओं पर जीरो टॉलरेंस, प्रदेशभर में निगरानी तेज

admin

Leave a Comment