रायगढ़ के जुटमिल थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय शिवा सेठी अपनी महिला मित्र से मिलने ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचा था। इसी दौरान तीन युवकों ने उसका विरोध करते हुए बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की गंभीर चोट और हेमरेजिक शॉक को मौत का कारण बताया गया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि तीसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
