रायपुर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर मांस-मटन बिक्री पर लगे प्रतिबंध के बावजूद जोन-9 के कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड स्थित गैलेक्सी फूड सेंटर में चिकन बेचते पाए जाने पर नगर निगम ने कार्रवाई की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान दुकान संचालक पर 2 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और दुकान को तत्काल बंद करा दिया। यह कार्रवाई शासन के प्रतिबंध आदेश के उल्लंघन पर की गई।
next post
