बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र से बांग्लादेशी नागरिक होने के संदेह में पकड़े गए 23 लोगों में से 18 भारतीय नागरिक पाए गए हैं। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, जंगीपुर और अन्य क्षेत्रों में जाकर उनके दस्तावेजों और पहचान का सत्यापन किया। जांच पूरी होने के बाद 15 दिन तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में रखे गए 18 लोगों को रिहा कर दिया गया।
फिलहाल बाकी 5 लोगों के दस्तावेजों की जांच जारी है। पुलिस को कुछ कागजात में कमी और रिकॉर्ड से जुड़े कुछ सवाल मिले हैं, जिनकी पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
