21.7 C
Raipur
October 19, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

महानदी विवाद सुलझाने की पहल तेज, ओडिशा के सीएम से मिले विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने राज्यों के विकास, जनकल्याण और आपसी सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में लंबे समय से चले आ रहे महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर भी सकारात्मक बातचीत हुई।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से जुड़े हुए हैं। दोनों राज्यों और केंद्र में एक ही दल की सरकार होने से आपसी समन्वय बढ़ा है, जिससे महानदी विवाद का समाधान जल्द निकलने की उम्मीद है। ओडिशा दौरे के दौरान उन्होंने लिंगराज मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना भी की।

Related posts

CGPSC घोटाला: पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी गिरफ्तार, ED का बड़ा एक्शन

admin

“500 रुपए में बिक रही महादेव सट्टा आईडी, सोशल मीडिया पर 24 घंटे दांव का खेल”

admin

CM के आने से पहले भोजराज नाग ने काटा नींबू, फिर थम गई बारिश!

admin

Leave a Comment