31 C
Raipur
October 19, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

एक क्लिक पड़ा भारी! विधायक का मोबाइल हैक, WhatsApp से शुरू हुई 76 हजार रुपए की ठगी

कोरबा जिले के पाली-तानाखार विधायक और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर मरकाम का मोबाइल और WhatsApp अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, विधायक ने मोबाइल पर आई एक APK फाइल खोल दी, जिसके बाद हैकर ने उनके WhatsApp का एक्सेस हासिल कर लिया। इसके बाद हैकर ने विधायक के नाम पर उनके परिचितों और संपर्क में मौजूद लोगों को संदेश भेजकर 76 हजार रुपए की मदद मांगी।

कुछ लोगों को संदेश पर संदेह हुआ तो उन्होंने सीधे विधायक से संपर्क किया, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ। शिकायत मिलने के बाद विधायक ने पाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस और साइबर सेल मामले की जांच कर रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध लिंक या APK फाइल को बिना जांचे न खोलें और पैसे मांगने वाले संदेशों की पहले पुष्टि जरूर करें।

Related posts

नक्सलगढ़ से राष्ट्रगौरव तक: तिरंगा यात्रा पहुंची बस्तर के संवेदनशील इलाकों में

admin

प्राचार्य प्रमोशन विवाद: हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा

admin

नशे में धुत शिक्षक BEO कार्यालय में बेहोश मिले, तत्काल निलंबन — जांच के आदेश जारी

admin

Leave a Comment