छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय से चल रहे महानदी जल विवाद को लेकर आज नई दिल्ली में अहम बैठक हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी शामिल हुए। बैठक में महानदी के पानी के बंटवारे, जल प्रबंधन और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई।
दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे। यह विवाद साल 2018 से ट्रिब्यूनल में लंबित है। अब इस बैठक से उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों राज्यों के बीच बातचीत के जरिए समाधान का रास्ता निकल सकता है।
