21.7 C
Raipur
October 19, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

ट्रक पलटा तो खुला बड़ा राज! करोड़ों का गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक ट्रक पलटने के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली। ट्रक में प्लास्टिक दाना की बोरियों के बीच छिपाकर 238 किलो गांजा ले जाया जा रहा था। बरामद गांजे की कीमत करीब 1.19 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने यूपी के अलीगढ़ निवासी ड्राइवर सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और उसके साथियों की तलाश जारी है।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में भी पुलिस और एंटी क्राइम टीम ने दो अलग-अलग मामलों में 103 किलो से ज्यादा गांजा जब्त किया। दोनों जिलों की कार्रवाई में कुल करीब 341 किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

फर्श के नीचे बसा ‘सांपों का साम्राज्य’: रायपुर में एक घर से निकले 35 सांप, लोगों में दहशत”

admin

छत्तीसगढ़ में पटाखा-चिमनी विस्फोट का बड़ा खतरा: रायपुर-दुर्ग समेत 17 जिले हाई रिस्क, रिपोर्ट में कहा- तैयारी बढ़ाने की जरूरत

admin

“हमारा संविधान–हमारा स्वाभिमान” थीम पर दुर्गा महाविद्यालय में NSS ने कराया संविधान वाचन, छात्रों में जागरूकता का संदेश

admin

Leave a Comment