छत्तीसगढ़ में नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए निर्वाचन विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण से जोड़ा जाएगा। बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे और छूटे हुए पात्र लोगों के नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरवाएंगे।
अभियान के तहत हर सप्ताह 20 से 25 नए मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। स्कूलों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के माध्यम से भी विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा। पात्र नागरिक ECINET ऐप, voters.eci.gov.in पोर्टल या अपने क्षेत्र के BLO की मदद से आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए निर्वाचन आयोग की हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।
