छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बांग्लादेशी होने के शक में पकड़े गए 23 लोगों को दस्तावेजों के सत्यापन के बाद रिहा कर दिया गया है। इनमें से 19 लोगों को पहले ही छोड़ दिया गया था, जबकि बाकी 4 लोगों को 7 अक्टूबर को रिहा किया गया। सभी को रायपुर के होल्डिंग सेंटर में रखा गया था। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद प्रशासन से पहचान की पुष्टि कराई थी। वहीं, दो लोगों को बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया की जानकारी भी सामने आई है। मामले में ट्रिब्यूनल में की गई अपील अभी विचाराधीन है।
