छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में 13 अक्टूबर को घोटिया मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। बाइक पर तीन युवक सवार थे, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
