नवा रायपुर। IIM नवा रायपुर में आयोजित 60वीं अखिल भारतीय DGP-IG कॉन्फ्रेंस का आज तीसरा और अंतिम दिन है। शनिवार को कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन करीब 13 घंटे लंबी मैराथन बैठक चली, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा, उभरती चुनौतियों, सुरक्षा एजेंसियों की जरूरतों और पिछली सिफारिशों की समीक्षा की गई। बैठक की अगुवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने की।
पहले सत्र में राज्यों की प्रेज़ेंटेशन
पहले सत्र में उन राज्यों को प्रेज़ेंटेशन देने का मौका मिलेगा जो अब तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर पाए हैं। उनकी प्रेज़ेंटेशन के आधार पर सुरक्षा संबंधी प्रमुख बिंदुओं की समीक्षा की जाएगी और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी।
दूसरे सत्र में गाइडलाइन का ड्राफ्ट तैयार
दूसरे सत्र का फोकस सुरक्षा से जुड़ी अंतिम गाइडलाइन तैयार करने पर रहेगा।
राज्यों के इनपुट, सुरक्षा एजेंसियों की जरूरतें और पिछली सिफारिशों को ध्यान में रखते हुए गाइडलाइन का ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा।इसी दौरान ‘मॉडल स्टेट’ का चयन भी होगा, जिसकी सर्वश्रेष्ठ प्रैक्टिस पूरे देश में लागू करने की तैयारी है।
पीएम मोदी की उच्चस्तरीय मुलाकात
कॉन्फ्रेंस के औपचारिक समापन के बाद PM मोदी, CM विष्णुदेव साय समेत मंत्रिमंडल व संगठन के नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री दिल्ली रवाना होंगे।
दूसरे दिन 4 सत्रों में चर्चा
शनिवार को कॉन्फ्रेंस में 4 मुख्य सत्र हुए, जिनमें DGPs ने अपनी-अपनी प्रेज़ेंटेशन दी।
फोकस रहा:
- राष्ट्रीय सुरक्षा
- उभरती चुनौतियाँ
महिला सुरक्षा को तकनीक से मजबूत करना
पिछली सिफारिशों के अमल की समीक्षा
छत्तीसगढ़ के DGP अरुण देव गौतम ने ‘बस्तर 2.0’ पर विस्तृत जानकारी दी और मार्च 2026 तक पूर्ण नक्सल उन्मूलन की रणनीति साझा की।
आतंकवाद-निरोध, Vision-2047 पर प्रेज़ेंटेशन
एक सत्र में आतंकवाद-निरोध के रुझान और उपायों पर चर्चा हुई, जबकि Vision 2047 पर IB के विशेष निदेशक ने प्रस्तुति दी।
देश के सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन सम्मानित
पहले दिन गृह मंत्री अमित शाह ने देश के टॉप-3 पुलिस स्टेशनों को सम्मानित किया।
दिल्ली का गाजीपुर थाना – देश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना
अंडमान-निकोबार का पहरगांव थाना – दूसरा स्थान
कर्नाटक के रायचूर का कवितला थाना – तीसरा स्थान
सुरक्षा की कमान ADG–IG के हाथों में
कॉनफ्रेंस में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी ADG दीपांशु काबरा और IG अमरेश मिश्रा को दी गई है।राज्य पुलिस, केंद्रीय फोर्स, इंटेलिजेंस और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय इनके जिम्मे है।
IG छाबड़ा, ओपी, धुव को अलग-अलग जिम्मेदारी
IG छाबड़ा – भोजन व्यवस्था
ओपी पाल – आवास व्यवस्था
धुव गुप्ता – कंट्रोल रूम और परिवहन
VIP रुकने वाले स्थानों पर कमांडेंट/ASP रैंक के अधिकारियों को सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है। IIM में भी IG रैंक अधिकारी तैनात हैं।
इन प्रमुख मुद्दों पर भी मंथन
- जन आंदोलन प्रबंधन के लिए मजबूत तंत्र
- भारतीय भगोड़ों की वतन वापसी के लिए रोडमैप
- फोरेंसिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा
- अपराध समाधान दर बढ़ाने की रणनीतियाँ
बैठक की थीम: विकसित भारत, सुरक्षित भारत
एयरपोर्ट का Arrival Gate तीन दिन बंद
DGP–IG कॉन्फ्रेंस में 600 से अधिक अधिकारी और VIP शामिल हुए। सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट का अराइवल गेट तीन दिन के लिए बंद किया
गया।यात्री Gate-2 का उपयोग कर सकेंगे।इसी दौरान नवा रायपुर में भारी वाहनों की एंट्री पर भी रोक लगाई गई है।
