रायगढ़ में चोरों का ऐसा आतंक कि अब घरों के पीछे बने बाड़े भी सुरक्षित नहीं हैं! पुसौर थाना क्षेत्र के कई गांवों में अज्ञात चोर रात के अंधेरे में बाड़ों की दीवार तोड़कर भेड़-बकरियां चुरा रहे हैं। सूर्री गांव में एक ग्रामीण की चार भेड़ें चोरी हो गईं। झारमुड़ा और बरगांव से भी चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। लगातार हो रही इन वारदातों से ग्रामीण परेशान हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इन चोरों तक कब पहुंचती है।
