रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा ऐप ‘3 STUMPS’ के आरोपी बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की करीब 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने का आदेश कोर्ट ने दिया है। इसमें छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में स्थित जमीन, दुकानें और बैंक में जमा रकम शामिल है। बैंक ऑफ इंडिया में जमा करीब 40.50 लाख रुपये भी कार्रवाई के दायरे में हैं। गुलशन खेमानी 16 अप्रैल को गिरफ्तारी के बाद से जेल में बंद है।
