छत्तीसगढ़ के करीब 3200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में जांच एजेंसी EOW-ACB ने 42 आरोपियों के खिलाफ करीब 27 हजार पन्नों का 10वां पूरक चालान पेश किया है। इसमें 20 व्यक्ति और 22 कंपनियां शामिल हैं।
जांच रिपोर्ट के अनुसार, शराब की सप्लाई में कथित कमीशन वसूली, बिना आबकारी शुल्क चुकाए शराब बनाने और बेचने की अलग व्यवस्था बनाने के आरोप हैं। मामले में कारोबारियों, कंपनियों और कुछ अधिकारियों के नाम भी सामने आए हैं। एजेंसी पूरे मामले की जांच कर रही है।
