छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर में छात्रावास अधीक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर 13 लाख 69 हजार रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित संतोष कुमार सारथी की शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उनसे नगद और ऑनलाइन माध्यम से पैसे लिए, लेकिन नौकरी नहीं दिलाई।
पीड़ित ने जब पैसे वापस मांगे, तो उन्हें कथित तौर पर धमकी दी गई। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनुराधा भगत और जोखन लाल को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं, डॉक्टर प्रकाश आनंद और राजकुमार लकड़ा नाम के दो अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
