रायपुर के महादेवघाट में पाटन पुलिया के पास बने विसर्जन कुंड में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया है। शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन भक्तों ने पूजा-अर्चना के बाद नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी। शाम 7 बजे तक कुंड में 30 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका था।
विसर्जन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर निगम की टीम तैनात है। निगम के अधिकारी और कर्मचारी विसर्जन स्थल पर निगरानी कर रहे हैं, ताकि भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो।
