छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। ताड़ोकी-रावघाट रेल लाइन पर ट्रेन सेवा शुरू हुई है, जिससे बस्तर के दूरदराज के इलाकों को रेल नेटवर्क से जोड़ने में मदद मिलेगी। रायपुर से रावघाट तक किराया 55 रुपये तय किया गया है।
वहीं, अभनपुर-कुरुद ब्रॉडगेज लाइन शुरू होने से धमतरी क्षेत्र के यात्रियों को भी रेल सुविधा मिलेगी। रायपुर में इलेक्ट्रिक रेल इंजन के रखरखाव केंद्र की नींव भी रखी गई है, जहां भविष्य में 300 इंजनों की देखरेख की सुविधा विकसित होगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मौजूद रहे और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।
