25.1 C
Raipur
October 21, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के सिरपुर को मिलेगी वैश्विक पहचान!

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित ऐतिहासिक नगरी सिरपुर को विश्व धरोहर बनाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि मिली है। सिरपुर को UNESCO की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल किया गया है। यह प्राचीन नगरी अपने ऐतिहासिक मंदिरों, बौद्ध विहारों, दुर्लभ मूर्तिकला और शानदार स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रही है। वहीं, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में सिरपुर को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने पर जोर दिया जा रहा है। इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ में पर्यटन बढ़ने और सिरपुर की ऐतिहासिक विरासत को वैश्विक मंच पर पहचान मिलने की उम्मीद है।

Related posts

पावर प्लांट में शराब विवाद बना बवाल, मजदूरों के दो गुटों में जमकर पथराव

admin

रायगढ़ में भेड़-बकरियां चुराने वाला गिरोह सक्रिय! दीवार तोड़कर कर रहे चोरी

admin

रायपुर की सड़कों पर आजीविका का संघर्ष: मानदेय, नियमितीकरण और सम्मान की मांग को लेकर बीहान महिलाएं धरने पर

admin

Leave a Comment