29.1 C
Raipur
October 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा आज, ₹200 का स्मारक सिक्का करेंगी जारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। आज रायपुर में वे माता हासी देवी के सम्मान में ₹200 का स्मारक सिक्का जारी करेंगी। इसके बाद वे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित सेवा सम्मान पर्व और युवा प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति के दौरे के दौरान रायपुर में यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। एयरपोर्ट से लोकभवन और वहां से इंडोर स्टेडियम तक के मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोकी जा सकती है। वहीं, 23 अक्टूबर को राष्ट्रपति जगदलपुर में आयोजित मुड़िया दरबार में शामिल होंगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 2,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की तैयारी है।

Related posts

राइस मिल में वेल्डिंग के दौरान आग, मजदूर 90% झुलसा

admin

महंगे किराये ने उड़ाई उड़ान, सरगुजा-रायपुर-बिलासपुर हवाई सेवा एक साल में ठप

admin

सिम्स रेफर गर्भवती की जान पर बनी, बीच रास्ते में पंचर हुई 108 एंबुलेंस

admin

Leave a Comment