रायपुर में मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों में काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को बस की सुविधा अगले 6 महीने तक मिलती रहेगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने 1 नवंबर 2026 से 30 अप्रैल 2027 तक बस सेवा बढ़ाने का आदेश जारी किया है। इसके लिए प्रति बस पास हर महीने 3066 रुपये तय किए गए हैं।
नई परिवहन व्यवस्था शुरू होने तक NRDA बसों का संचालन करेगा। बसों की नियमित जांच होगी और खराब बसों की जगह जल्द दूसरी बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। चालकों और परिचालकों का मेडिकल चेकअप भी कराया जाएगा। बस सेवा का भुगतान सत्यापित बिलों के आधार पर किया जाएगा
