छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक डॉक्टर पर महिला के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। महिला अपने पति के साथ सिरदर्द और पेट दर्द का इलाज कराने क्लीनिक पहुंची थी। इस दौरान डॉक्टर ने उसके पति को बाहर इंतजार करने के लिए कहा और महिला के साथ गलत हरकत की।
महिला ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी और बाराद्वार थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी डॉक्टर प्रदीप देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपने घर पर ही क्लीनिक चलाता था। पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
