October 31, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा से भरेगी हुंकार

बिलासपुर में भाजपा की ओर से शनिवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 2 बजे गांधी चौक स्थित गवर्नमेंट स्कूल से शुरू होने वाली इस रैली का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक करेंगे। इसमें केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित जिले के विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। भाजपा ने इस पदयात्रा में 10 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा किया है। पार्टी का कहना है कि यह रैली कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों का जवाब देने और लोकतंत्र के मुद्दे पर जनता के बीच अपनी बात रखने के लिए निकाली जा रही है।

Related posts

पैरामेडिकल और एलाइड हेल्थ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ में प्रोफेशन काउंसिल गठित

admin

सक्ती जेल में वीआईपी कल्चर का काला सच उजागर: युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, सिस्टम पर उठे सवाल

admin

शादी में गया शिक्षक परिवार, पीछे से घर साफ; 24 घंटे में पुलिस ने चोर को दबोचा”

admin

Leave a Comment