29 C
Raipur
October 23, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

करंट के जाल में फंसे पूर्व सरपंच की मौत, शिकारियों सहित चार गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में एक बेहद गंभीर और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कुछ लोगों ने जानवरों का शिकार करने के लिए खेतों में करंटयुक्त तार बिछाया था। लेकिन यह शिकार का जाल एक निर्दोष व्यक्ति की जान ले बैठा। गांव के पूर्व सरपंच ओमप्रकाश वर्मा करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। गैर इरादतन हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम गौरखेड़ा के चिन्ताराम यादव, विश्राम धीवर, धरम सिंह यादव और ग्राम केवतरा के बलकरण वर्मा शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से जीआई तार, बिजली वायर और मोटरसाइकिल जब्त की है।

यह घटना 11 अगस्त की बताई जा रही है। आरोपियों ने ग्राम छत्तौद खार में मृतक ओमप्रकाश वर्मा के खेत की मेड़ पर करंटयुक्त तार लगाया था। पुलिस ने पहले मर्ग कायम कर जांच शुरू की, और जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि आरोपी वन्य जीवों का शिकार करने के लिए ऐसा खतरनाक जाल बिछाते थे।

यह घटना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि समाज में मानव जीवन की सुरक्षा पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करती है। वन्य जीवों के अवैध शिकार की प्रवृत्ति जहां पर्यावरण के लिए खतरा है, वहीं यह निर्दोष लोगों की जिंदगी भी छीन सकती है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

 

Related posts

ऑपरेशन ‘आघात’ में जशपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 52 किलो गांजा जब्त, अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़

admin

जौनपुर में श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार, 4 की मौत और कई गंभीर घायल

admin

ACB के नाम पर डराया, कांग्रेस नेता ने पटवारी के पति से की करोड़ों की वसूली!”

admin

Leave a Comment