24 C
Raipur
September 10, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

55 हादसे, 52 जिंदगियां बचीं… NH-53 पर किसकी वजह से हुआ ये कमाल?

राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर सड़क हादसों में त्वरित राहत पहुंचाने के लिए हाईवे पेट्रोलिंग टीम लगातार सक्रिय है। जनवरी से जून 2026 के बीच टीम ने 55 सड़क दुर्घटनाओं में तुरंत मौके पर पहुंचकर 52 घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया, जिससे कई लोगों की जान बच सकी। इस दौरान सड़क पर बाधा बने 6,359 वाहनों को हटाकर यातायात भी सुचारु रखा गया।

हाईवे पेट्रोलिंग व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए 4 नए पेट्रोलिंग वाहन भी तैनात किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, टीम दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार, घायलों को अस्पताल पहुंचाने और यातायात सामान्य कराने का काम करती है, जिससे सड़क सुरक्षा और आपातकालीन सहायता दोनों बेहतर हुई हैं।

Related posts

नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका: हिड़मा का करीबी देवा बारसे तेलंगाना में सरेंडर, विदेशी हथियार और नकदी सौंपी

admin

छत्तीसगढ़ बनेगा ग्रीन एनर्जी हब: 3,500 करोड़ के निवेश से बढ़ेगा जैव ईंधन उत्पादन, नई औद्योगिक नीति से खुलेगा रोजगार का रास्ता

admin

CM हाउस में हरेली की धूम, लोक संस्कृति और परंपराओं का होगा संगम

admin

Leave a Comment