28.1 C
Raipur
September 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

सूरजपुर से छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का आगाज़, 211 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण

रायपुर, 20 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले के तिलसिवां में आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने 211 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमि पूजन किया।

मुख्यमंत्री ने सूरजपुर के नए बस स्टैंड परिसर में स्थित अटल परिसर में भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी किया। साथ ही किसान मेला सह जैविक मेला का वर्चुअल शुभारंभ कर किसानों व युवाओं को नई दिशा देने का संदेश दिया।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने का प्रतीक है और हम सभी इसे रजत जयंती वर्ष के रूप में मना रहे हैं। यह महोत्सव छत्तीसगढ़ की गौरवशाली यात्रा और उपलब्धियों का प्रतीक है।

पिछले 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने विकास के कई आयामों को छुआ है, चाहे वह शिक्षा हो, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली या उद्योग। अब राज्य नई ऊर्जा और संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से एकजुट होकर प्रदेश को प्रगति की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का आह्वान किया।

Related posts

अबूझमाड़ में 210 नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बाद विकास की गूंज तेज, ग्रामीण बोले—अब डर नहीं, सड़क–अस्पताल–पुल चाहिए

admin

अरुण पांडे बने छत्तीसगढ़ के नए PCCF और वन बल प्रमुख

admin

गुरु घासीदास जयंती की शोभायात्रा में हिंसा: नाचने के विवाद ने ली युवक की जान, कई हिरासत में

admin

Leave a Comment