38 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

शिक्षा के सितारों का सम्मान: छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को आज राजभवन में मिलेगा गौरव राज्यपाल रमेन डेका करेंगे सम्मानित, नवाचार और शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए चुने गए शिक्षक

रायपुर: छत्तीसगढ़ के शिक्षा जगत में नए कीर्तिमान स्थापित करने वाले 64 शिक्षकों को आज शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में सम्मानित किया जा रहा है। सुबह 11 बजे आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह में राज्यपाल रमेन डेका इन शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षा सम्मान से नवाजे जाएंगे। यह सम्मान उन शिक्षकों को दिया जा रहा है, जिन्होंने नवाचार, समर्पण और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यार्थियों के भविष्य को संवारा है।

स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार, चयनित शिक्षकों में प्राचार्य, व्याख्याता, प्रधान पाठक और सहायक शिक्षक शामिल हैं, जिन्होंने न केवल शिक्षण में उत्कृष्टता दिखाई बल्कि सामुदायिक सहभागिता, शाला त्यागी बच्चों को वापस लाने और शैक्षणिक नवाचार में भी योगदान दिया। इनमें रायपुर जिले से गोपालराम यादव और कामिनी साहू, धमतरी से किरण साहू और प्रीति शांडिल्य, बिलासपुर से शांति सोनी और शिवकुमार छत्रवाणी जैसे शिक्षक शामिल हैं। बस्तर, कांकेर, बीजापुर और अन्य जिलों से भी कई शिक्षकों का चयन किया गया है।

इसके अतिरिक्त, छत्तीसगढ़ के दो शिक्षक, प्रज्ञा सिंह और संतोष कुमार चौरसिया, दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए भी चुने गए हैं, जो आज ही राष्ट्रीय राजधानी में सम्मानित होंगे। यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है।

यह आयोजन न केवल शिक्षकों के योगदान को मान्यता देगा, बल्कि प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक प्रेरणा और नवाचार को बढ़ावा देगा। समारोह में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति और शिक्षकों के परिजन भी शामिल होंगे।

Related posts

छत पर गेम खेल रहे युवक पर गिरा आसमानी कहर: रायपुर में मौके पर मौत, बलरामपुर में दो ग्रामीणों की भी गई जान

admin

बजट से पहले सरकार का मंथन तेज: ओपी चौधरी के नेतृत्व में 4 दिन तक मंत्रियों से सीधी बातचीत, प्राथमिकताओं पर होगा फोकस

admin

दुल्हन दो सरकार! अकेलेपन से हार चुके हैं हम गरियाबंद में 8 युवकों की अनोखी याचिका, बोले- विधवा या तलाकशुदा भी मंजूर, बस शादी करा दो

admin

Leave a Comment