छत्तीसगढ़ में 500 से ज्यादा तहसीलदार और नायब तहसीलदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। यह आंदोलन सरगुजा जिले में नायब तहसीलदार के साथ कथित मारपीट मामले में भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
