26.5 C
Raipur
July 25, 2026
The Defence
बड़ी खबर

कुलगाम के जंगलों में 9 घंटे मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर; 2 जवान शहीद

कुलगाम; जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के गुदार जंगल सोमवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठे। सुरक्षा बलों को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ शुरू हुई जो करीब 9 घंटे तक चली।

शहादत और बलिदान

  • मुठभेड़ में सेना के 2 जवान शहीद हो गए।
  • सबेदार प्रभरत गौर और लांस नायक नरेंद्र सिंधु ने आतंकियों से लोहा लेते हुए प्राण न्योछावर कर दिए।
  • एक JCO गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मारे गए आतंकी

एनकाउंटर में 2 आतंकी मारे गए। उनमें से एक का नाम हाल ही में पहलगाम हमले के बाद जारी आतंकियों की सूची में शामिल था। शुरुआती जानकारी में एक आतंकी के विदेशी होने की आशंका जताई जा रही है।

सेना और पुलिस का बयान

सेना ने कहा कि यह ऑपरेशन सटीक खुफिया इनपुट के आधार पर चलाया गया। चिनार कॉर्प्स ने ट्वीट कर शहीद जवानों को नमन किया और उनके परिवारों के प्रति संवेदना जताई। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भी इसे आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता बताया।

इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई

मुठभेड़ के बाद पूरे क्षेत्र में कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है सुरक्षाबलों को आशंका है कि कुछ आतंकी अभी भी आसपास छिपे हो सकते हैं। ग्रामीणों को फिलहाल घरों से बाहर निकलने से मना किया गया है।

Related posts

भारत का ‘अदृश्य योद्धा’ तैयार! अब दुश्मन की सीमा में घुसेगा बिन बताए, रडार भी नहीं पकड़ पाएंगे

admin

बिहार में शाह की मास्टर प्लानिंग: विरोधियों से पहले बीजेपी ने बढ़ाई बढ़त”

admin

MP के मंत्री शाह की बढ़ी मुश्किलें: हाईकोर्ट ने FIR का दिया आदेश, DGP से कहा- आज ही दर्ज करें मामला

admin

Leave a Comment