23.6 C
Raipur
September 6, 2026
The Defence
बड़ी खबर

लंबी बीमारी के बाद नहीं रहे धर्मेंद्र: 89 वर्ष की उम्र में बॉलीवुड के ‘हीमैन’ का निधन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार सुबह 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे धर्मेंद्र का मुंबई के ब्रिच कैंडी अस्पताल में इलाज जारी था। कुछ दिनों से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और स्थिति बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार ने उनकी हालत को लेकर लगातार निगरानी की, लेकिन सोमवार  को उन्होंने अंतिम सांस ली।

धर्मेंद्र के निधन की खबर से उनके परिवार, फिल्म जगत और करोड़ों प्रशंसकों में शोक की लहर है। ‘हीमैन’ के नाम से मशहूर अभिनेता ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए और हिंदी सिनेमा को नई पहचान दी।

उम्र के इस पड़ाव में भी धर्मेंद्र काफी एक्टिव थे। वे सोशल मीडिया पर नियमित रूप से अपने व्यायाम, सैर और फैंस से जुड़ी पोस्ट साझा करते थे। कुछ दिनों पहले ही उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे यॉट की सवारी करते दिखे थे। परिवार उनके 90वें जन्मदिन को धूमधाम से मनाने की तैयारी में जुटा था।

आखिरी फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र आखिरी बार करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नज़र आए थे, जहां शबाना आज़मी के साथ उनकी स्क्रीन एक्टिंग को खूब सराहा गया। आने वाले दिनों में वे श्रेयस रविंद्रन की फिल्म ‘इक्वीएस’ में दिखाई देने वाले थे, लेकिन अब उनका जाना इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

धर्मेंद्र की बॉलीवुड में उपलब्धियां

धर्मेंद्र को आज़ादी के बाद बॉलीवुड के सबसे सफल और लोकप्रिय कलाकारों में गिना जाता है।

उनकी सुपरहिट फिल्मों में शामिल हैं—

  • शोले (1975)
  • चुपके चुपके (1975)
  • अनुपमा (1966)
  • फूल और पत्थर (1966)
  • धरम वीर (1977)
  • राम बलराम (1980)

अपनी दमदार पर्सनैलिटी और लोकप्रियता की वजह से उन्हें ‘बॉलीवुड का हीमैन’ कहा गया।

धर्मेंद्र वर्ष 2004 में भाजपा के टिकट पर बठिंडा से लोकसभा सांसद भी रहे। हालांकि एक्टिव राजनीति में उनकी भूमिका सीमित रही, लेकिन वे हमेशा सुर्खियों में बने रहे।फिल्म इंडस्ट्री ने धर्मेंद्र को एक बेहतरीन अभिनेता, विनम्र व्यक्तित्व और सशक्त कलाकार के रूप में याद किया है।

Related posts

जर्जर भवन में फंसा गर्दनीबाग अस्पताल, नए परिसर में शिफ्टिंग अटकी

admin

AAP को बड़ा झटका: राघव चड्ढा समेत तीन सांसद BJP में शामिल

admin

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर 51.50 रुपये की कटौती: कारोबारियों और होटल उद्योग को मिलेगी राहत

admin

Leave a Comment