September 7, 2026
The Defence
बड़ी खबर

चिकन की फरमाइश बनी मौत का कारण: गुस्साई मां ने बेलन से बेटे को पीटा, घर पर ही तोड़ा दम

महाराष्ट्र के पालघर जिले के काशीपाड़ा इलाके में एक दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मामूली सी बात पर मां ने अपने ही बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना तब घटी जब 7 साल के बेटे ने अपनी मां से चिकन बनाने की मांग की। इस छोटी सी फरमाइश पर मां को इतना गुस्सा आया कि उसने बेलन से बच्चे की पीट-पीटकर जान ले ली।

घटना का विवरण:

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला का नाम पल्ववी (उम्र 40 वर्ष) है, जो अपने पति से अलग रहती थी। वह अपने दो बच्चों और दो बहनों के साथ काशीपाड़ा इलाके के एक फ्लैट में रह रही थी। शनिवार को उसके बेटे ने खाने में चिकन बनाने की बात कही, जिससे पल्ववी भड़क गई। गुस्से में उसने बेलन उठाकर बेटे के सिर, सीने, पीठ और चेहरे पर कई बार वार किए। इतना ही नहीं, उसने अपनी 10 वर्षीय बेटी को भी बुरी तरह पीटा, जिससे वह भी घायल हो गई।

मौत और खुलासा:

गंभीर रूप से घायल बच्चों को महिला ने अस्पताल नहीं ले गई। घर पर ही 7 साल के बेटे की मौत हो गई। जब बच्चे की आवाजें और हरकतें बंद हुईं तो पड़ोसी को शक हुआ। उसने घर जाकर देखा कि बच्चा जमीन पर पड़ा है और चादर से ढका हुआ है। चादर हटाने पर शरीर पर चोटों के निशान देखकर उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जांच और गिरफ्तारी:

पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और महिला को गिरफ्तार कर लिया। बेलन को हत्या में इस्तेमाल किए जाने के सबूत के रूप में जब्त किया गया। पूछताछ में महिला ने पहले दावा किया कि बच्चे की मौत बीमारी से हुई, लेकिन जांच में मामला हत्या का निकला।

बेटी का बयान:

10 साल की घायल बेटी ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि उसके भाई ने मां से सिर्फ चिकन बनाने की बात कही थी। इससे गुस्सा होकर मां ने पहले भाई को मारा, फिर उसे भी पीटा और बेलन से हमला किया। बाद में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी सुरक्षा के लिए आश्रम भेज दिया गया।

कानूनी कार्रवाई:

पुलिस ने आरोपी मां के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या) सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। बच्चे की मौत के सही कारण की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Related posts

ISIS हैंडलर्स का जाल छत्तीसगढ़ तक फैला:इंस्टा के फर्जी अकाउंट से चल रहा था कट्टरपंथी नेटवर्क

admin

भोपाल में भोलेंनाथ की शाही सवारी निकली, भक्तों ने उमड़ा जनसैलाब

admin

वर्क प्रेशर से टूट गई महिला BLO, Nadia में आत्महत्या से हड़कंप

admin

Leave a Comment