27.1 C
Raipur
September 8, 2026
The Defence
बड़ी खबरराजनीति

नीतीश ने 10वीं बार ली CM पद की शपथ, 26 मंत्रियों को भी मिले पद

पटना के गांधी मैदान में आज  20 नवंबर को भव्य समारोह के बीच नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिनमें भाजपा के 14, जेडीयू  के 8, LJPR के 2 और HAMS तथा कुशवाहा गुट से 1-1 मंत्री शामिल किए गए। मंत्रिमंडल में इस बार एक मुस्लिम चेहरा मो. जामा खान को जगह दी गई है।

समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पीएम मोदी ने मंच से लोगों का अभिवादन किया और नीतीश कुमार को शुभकामनाएं दीं।

सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली। जेडीयू ने अपने पुराने चेहरे जमील खान को एक बार फिर मंत्री बनाया है। चिराग पासवान की पार्टी से दो विधायकों को मंत्री पद मिला, जिसमें संजय सिंह भी शामिल हैं, जिन्होंने महुआ सीट से तेजप्रताप यादव को हराया था।

नई सरकार में इस बार 13 नए चेहरों को मौका दिया गया है। रामकुपाल यादव और श्रेयसी सिंह जैसे नामों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। समारोह में चिराग पासवान ने मंच पर नीतीश कुमार और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।

Related posts

अमेरिका ने बढ़ाई वीज़ा स्क्रीनिंग की सख़्ती: H-1B एप्लिकेंट्स को सोशल मीडिया अकाउंट करना होगा पब्लिक, 85 हजार वीज़ा कैंसिल

admin

गरीब रथ में आग से मचा हड़कंप: यात्रियों की सतर्कता और रेलवे की फुर्ती से बड़ा हादसा टला

admin

राष्ट्रपति की बड़ी पहल: कसाब को सजा दिलाने वाले वकील समेत 4 दिग्गज राज्यसभा के लिए मनोनीत

admin

Leave a Comment