33.4 C
Raipur
June 15, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

नशे में युवक का बेल्ट से कहर: दो युवकों को बेरहमी से पीटा, ‘भगवा राज जिंदाबाद’ के नारे लगाते रहा, वीडियो हुआ वायरल

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खरमोरा क्षेत्र में एक नशे में धुत युवक ने दो युवकों पर बेल्ट से हमला कर उन्हें बुरी तरह पीटा। बताया जा रहा है कि आरोपी करीब आधे घंटे तक दोनों युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर बेल्ट से मारता रहा।

यह पूरा घटनाक्रम किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आरोपी ‘भगवा राज जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए लगातार दोनों पीड़ितों पर वार करता दिख रहा है।

पीड़ितों ने बताया कि आरोपी उनसे पैसे मांग रहा था, और पैसे न देने पर मारपीट करने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने मदद करने के बजाय वीडियो बनाना शुरू कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related posts

गरबा कार्यक्रम से लौटते वक्त हुआ हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, चालक गिरफ्तार

admin

अब नहीं होगी दौड़-धूप! श्रम विभाग की सेवाओं पर तय हुई समय सीमा, अधिकारियों की जवाबदेही भी तय

admin

94 साल की उम्र में RSS प्रचारक शांताराम का निधन: हरिहर क्षेत्र मदकू द्वीप में होगा अंतिम संस्कार

admin

Leave a Comment