July 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की पहली राष्ट्रीय राजमार्ग सुरंग बनी तैयार, व्यापार और पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार

छत्तीसगढ़ ने बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने राज्य की पहली राष्ट्रीय राजमार्ग सुरंग (लेफ्ट हैंड साइड) का निर्माण मात्र 12 महीनों में पूरा कर लिया है। 2.79 किलोमीटर लंबी यह सुरंग रायपुर-विजयवाड़ा-विजाग आर्थिक गलियारे (NH-130CD) का हिस्सा है, जो न केवल प्रदेश बल्कि पूरे पूर्वी भारत की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी।

इस सुरंग के पूरी तरह तैयार होने के बाद रायपुर से विशाखापट्टनम की यात्रा और भी तेज़ और सुगम हो जाएगी। यह परियोजना प्रदेश में व्यापार, उद्योग और पर्यटन को नई दिशा देगी। इससे छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के बीच संपर्क मज़बूत होगा और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस परियोजना की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुरंग समृद्ध और सशक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि सड़क और परिवहन अधोसंरचना किसी भी राज्य की प्रगति की रीढ़ होती है और इस सुरंग से राज्य में सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर खुलेंगे।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” विजन के अनुरूप यह परियोजना आने वाली पीढ़ियों के लिए विकास का नया अध्याय लिखेगी।

यह सुरंग प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देगी, पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाएगी और स्थानीय समुदायों को नए रोजगार के अवसर प्रदान करेगी। आने वाले वर्षों में यह परियोजना छत्तीसगढ़ की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में मील का पत्थर साबित होगी।

Related posts

रायपुर में गणेश विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा तालाब में डूबा युवक, SDRF ने रातभर तलाशी के बाद सुबह निकाली लाश

admin

कांकेर धर्मांतरण विवाद: सर्वसमाज का छत्तीसगढ़ बंद, स्कूल-दुकानें ठप

admin

नंदनवन जू घूमना अब पड़ेगा भारी! बच्चों से लेकर विदेशियों तक बढ़े टिकट के दाम

admin

Leave a Comment