22.8 C
Raipur
October 28, 2026
The Defence
बड़ी खबर

प्रेग्नेंट पत्नी ने रचाया खौफनाक षड्यंत्र: प्रेमी संग मिलकर पति की बीच रास्ते में गोली मारकर हत्या

गाज़ियाबाद में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। 6 महीने की गर्भवती पत्नी ने अपने ही पति की हत्या के लिए प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर खौफनाक प्लान बनाया। महिला हिंदू थी और उसका पति मुस्लिम। धर्म परिवर्तन के बाद दोनों ने वर्ष 2022 में दूसरी शादी की थी।

कुछ समय बाद एक पुराने केस में पति जेल चला गया। इसी दौरान महिला का उसके ही दोस्त से अफेयर हो गया। जैसे ही पति जेल से बाहर आया, उसे इस संबंध की भनक लग गई। इसी को लेकर पति-पत्नी में आए दिन झगड़े होते थे। आखिरकार महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रच दी। पहले तो उसने नशीली गोली खिलाकर हत्या की कोशिश की, लेकिन जब हिम्मत नहीं हुई तो उसने प्रेमी की मदद से वारदात को अंजाम दिया।

मंगलवार की रात पति जब घर लौट रहा था, तभी तीन हमलावरों ने उसे सिकरोड़ा रेलवे फाटक के पास घेर लिया। एक युवक ने उसके मुंह में पिस्टल की नाल डालकर ट्रिगर दबा दिया। गोली आर-पार निकल गई और इसके बाद दो और गोलियां मारी गईं। घटना के बाद हमलावर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।

लोगों के शोर मचाने पर पुलिस पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में सामने आया कि पत्नी ने ही हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी और तीन अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला 6 महीने की गर्भवती है।

Related posts

NMIA पर क्रिसमस से उड़ानें शुरू: अकासा की पहली फ्लाइट दिल्ली से, इंडिगो 10 शहरों को जोड़ेगी; 2026 तक 9 करोड़ यात्रियों की क्षमता

admin

सुप्रीम कोर्ट में हंगामा: CJI गवई पर जूता फेंका, आरोपी वकील बोला – “सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” सुरक्षा में चूक या साज़िश? कोर्ट रूम में नारेबाज़ी से मचा हड़कंप

admin

एमपी विधायकों की तनख्वाह बढ़ाने का प्रस्ताव, बनेगा देश में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाला राज्य

admin

Leave a Comment