भिलाई छत्तीसगढ़ के भिलाई-3 थाना क्षेत्र के नंदेरी गांव में बच्चा चोरी के शक में पांच महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिलाएं ऑटो से गांव पहुंची थीं। बच्चों के चिल्लाने पर ग्रामीणों को शक हुआ, जिसके बाद महिलाओं की पिटाई कर दी गई।
हालांकि, बच्चा चोरी की बात की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
