27.3 C
Raipur
October 27, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में डागा निवास पर ED की दबिश! जानिए पूरा मामला

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी इलाके के रविनगर में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम डागा निवास पहुंची। जानकारी के अनुसार, टीम सुबह करीब 4 बजे दो गाड़ियों में वहां पहुंची और निवास में मौजूद दस्तावेजों व संबंधित रिकॉर्ड की जांच शुरू की।

बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में करीब छह अधिकारी शामिल थे। डागा निवास को एक ज्वेलरी कारोबारी से जुड़ा बताया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ED की कार्रवाई जमीन के लेन-देन से संबंधित जांच का हिस्सा हो सकती है। हालांकि, जांच के कारणों और कार्रवाई से जुड़े अन्य तथ्यों पर अभी तक ED की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Related posts

20 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

admin

स्कूलों में अब ‘माइंड डॉक्टर’ की तैनाती: छात्रों में बढ़ते तनाव और खुदकुशी के मामलों पर लगाम, शिक्षा विभाग की नई पहल से हर संस्थान में होंगे मनोरोग विशेषज्ञ

admin

निजी निवेश से बदलेगी रायपुर एयरपोर्ट की तस्वीर, PPP मॉडल में शामिल करने की तैयारी

admin

Leave a Comment