22.4 C
Raipur
October 21, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

ब्लैक में शराब बेचने को लेकर हुआ खूनी टकराव: बत्ते से पीट-पीटकर युवक की हत्या, दूसरा गंभीर घायल

छत्तीसगढ़ के Bilaspur में अवैध शराब बिक्री को लेकर देर रात एक बड़ी वारदात हो गई। ब्लैक में शराब बेचने को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते खूनी झड़प का रूप ले लिया। आरोपियों ने दो युवकों पर लकड़ी के बत्ते से हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार करबला क्षेत्र का रहने वाला किशन यादव (19) अपने दोस्त साहिल सोनकर के साथ लुतरा उर्स देखकर लौट रहा था। रास्ते में दोनों ने ब्लैक में शराब खरीदने के लिए सिरगिट्टी क्षेत्र में एक शराब दुकान का रुख किया। आरोपी साहिल साहू वहां अवैध रूप से शराब बेच रहा था। जब दोनों ने शराब मांगी तो साहिल ने 120 रुपए की शराब को 250 रुपए में देने की बात कही। इस बात पर दोनों युवकों और साहिल साहू के बीच विवाद शुरू हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी साहिल साहू ने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर किशन यादव और साहिल सोनकर पर लकड़ी के बत्ते से हमला कर दिया। हमलावरों ने युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान साहिल सोनकर गिर पड़ा, जिस पर हमलावरों ने बुरी तरह प्रहार किया। किशन यादव किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान साहिल सोनकर की मौत हो गई, जबकि किशन यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी और घायल युवक दोनों ही पुराने आपराधिक रिकॉर्ड वाले हैं। शराब की ऊंची कीमत को लेकर शुरू हुआ विवाद हत्या में बदल गया। फिलहाल मुख्य आरोपी साहिल साहू फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

मल्हार में छिपी भगवान विष्णु की 2200 साल पुरानी मूर्ति, संरक्षण की उठी मांग

admin

जशपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 171 पुलिसकर्मियों का तबादला, SSP ने जारी किया जंबो ट्रांसफर आदेश

admin

भिलाई में बोरे में मिली महिला की लाश, बदबू से खुला राज; हत्या की आशंका पर जांच तेज

admin

Leave a Comment