28.1 C
Raipur
September 6, 2026
The Defence
बड़ी खबर

दिवाली से पहले इंटरसिटी ट्रेन में करोड़ों का सोना-चांदी जब्त: RPF की सटीक कार्रवाई, संदिग्ध यात्री गिरफ्तार

नागपुर में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से 3.37 करोड़ रुपए का सोना और चांदी बरामद किया है। बिलासपुर से इतवारी जा रही ट्रेन के एस-6 कोच में संदिग्ध यात्री से पूछताछ के दौरान टीम को कीमती जेवर और सोने-चांदी के बिस्किट मिले। यात्री बिल और दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिसके बाद माल को जब्त कर लिया गया।

सूचना मिलने पर RPF की टास्क टीम ने आमगांव-गोंदिया के बीच कार्रवाई की। संदिग्ध यात्री से पूछताछ में वह घबरा गया और बैग की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में कीमती धातु बरामद हुई। इसमें 2.683 किलो सोना और 7.440 किलो चांदी शामिल है, जिसकी कुल कीमत लगभग 3.37 करोड़ रुपए आंकी गई।

RPF की टीम ने बिना बिल और दस्तावेज के जेवर व बिस्किट रखने पर कस्टम एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बरामद सोने की कीमत करीब 3.27 करोड़ रुपए और चांदी की कीमत 10.44 लाख रुपए बताई जा रही है। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि यह माल कहां से आया और कहां भेजा जाना था।

यह कार्रवाई त्योहारी सीजन में बढ़ती तस्करी पर RPF की सख्त निगरानी का परिणाम मानी जा रही है। टीम अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Related posts

तेलंगाना में दिल दहला देने वाला हादसा: गिट्टी से लदे डंपर ने बस को मारी टक्कर, 20 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

admin

पंजाब CM की तबीयत में तेजी से सुधार, डॉक्टरों ने डिस्चार्ज की दी सलाह

admin

₹10 लाख से कम कीमत वाली इस 7-सीटर कार ने जीता ग्राहकों का दिल, बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली फैमिली कार

admin

Leave a Comment