April 17, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

सक्ती जेल में वीआईपी कल्चर का काला सच उजागर: युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, सिस्टम पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले की उपजिला जेल से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे जिले में हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली और उसमें फैले वीआईपी कल्चर की पोल खोल दी है। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि जेल परिसर के बीचोंबीच एक युवक को जेलर और पहरी मिलकर बेरहमी से पीट रहे हैं। युवक दया की गुहार लगा रहा है, लेकिन आसपास खड़े अन्य कर्मचारी तमाशबीन बने रहते हैं।

जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक अपने एक परिचित से मिलने जेल पहुंचा था। लेकिन जेलर और कर्मचारियों ने उसे मिलने की अनुमति नहीं दी। दूसरी ओर, जेल में बंद कुछ आरोपियों के परिजनों को वीआईपी ट्रीटमेंट देते हुए अंदर मुलाकात की अनुमति दी जा रही थी। जब युवक ने इस दोहरे रवैये पर सवाल उठाया, तो कर्मचारियों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने युवक को बीच प्रांगण में खींच लिया और बेरहमी से पीट डाला।

वीडियो के वायरल होते ही जिले में हड़कंप मच गया है। लोग जेल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यह घटना न केवल जेल प्रशासन की लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि इस बात पर भी सवाल खड़ा करती है कि कानून और नियम सिर्फ आम लोगों के लिए ही क्यों लागू होते हैं, जबकि कुछ लोगों को जेल में भी विशेष सुविधाएं मिलती रहती हैं।

इस पूरे मामले ने प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है और क्या इस वीआईपी कल्चर के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाया जाएगा या नहीं।

Related posts

नायक’ स्टाइल में सीएम बनने की पेशकश पर सियासी बवाल: अजय चंद्राकर के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की राजनीति

admin

IND–SA वनडे से पहले टिकटों की ऑनलाइन बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड; 20 मिनट में खत्म, भारी ट्रैफिक से पोर्टल ठप

admin

छत्तीसगढ़ में “हर घर तिरंगा” अभियान का आगाज़, तीन चरणों में चलेगा कार्यक्रम

admin

Leave a Comment