CGPSC भर्ती विवाद से जुड़े मामले में तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक और उप परीक्षा नियंत्रक ललित गनवीर को सुप्रीम कोर्ट से नियमित जमानत मिल गई है। अदालत ने माना कि दोनों लंबे समय से न्यायिक हिरासत में थे और मामले की सुनवाई अभी पूरी होने में समय लग सकता है।
सुनवाई के दौरान यह भी बताया गया कि जांच एजेंसी ने आरती वासनिक की किसी प्रत्यक्ष भूमिका का स्पष्ट आरोप नहीं लगाया है। इसी आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने दोनों को राहत देते हुए जमानत मंजूर की। CGPSC भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोपों की जांच अभी जारी है।
