27.9 C
Raipur
October 24, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

पत्नी की हत्या कर पति ने बनाया झूठी कहानी, पुलिस की जांच में खुली पोल

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम फूटपुरा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसे गुमशुदा बताने का नाटक रचा, लेकिन पुलिस की पैनी नजर और गहराई से की गई जांच ने उसकी झूठी कहानी का पर्दाफाश कर दिया। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर शव को छिपाने के लिए पानी में फेंक दिया। बाद में उसने खुद ही थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई ताकि संदेह न हो। जांच के दौरान पुलिस ने परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की तो कई विरोधाभासी बयान सामने आए। इसके बाद जब पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद गुस्से में उसने पत्नी को पानी में डुबोकर मार डाला। हत्या को छिपाने के लिए उसने उसके गले में ईंट बांध दी, ताकि शव पानी में ही डूबा रहे और बाहर न आ सके। पुलिस ने आरोपी के बताए स्थान से शव बरामद कर लिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण डूबना पाया गया। पुलिस रिकॉर्ड में आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है और उसका स्वभाव हिंसक बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने जानकारी दी कि मृतका कई बार मायके चली जाती थी, लेकिन सामाजिक दबाव के कारण वापस आ जाती थी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा 302 और साक्ष्य मिटाने की धारा 201 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने मृतका को शांत और मिलनसार स्वभाव की महिला बताया और इस वारदात को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

Related posts

रेलवे बोर्ड की मुहर से रायपुर को मेगा रेल हब का तोहफा: केंद्री स्टेशन पर 9 प्लेटफॉर्म टर्मिनल, 1500 करोड़ की वाशिंग लाइन परियोजना

admin

छत्तीसगढ़ में सर्दी ने दिखाई तीखी चाल, चार दिन में गिरेगा तापमान — मौसम विभाग ने दी अलर्ट की चेतावनी

admin

राज्यपाल की अनुमति बिना नहीं होगी विश्वविद्यालयों में जांच, लोकभवन के आदेश से प्रशासनिक हलकों में हलचल

admin

Leave a Comment