April 18, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

महावीर निर्वाण दिवस पर रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर पूर्ण रोक: होटल-रेस्टोरेंट में परोसने पर भी होगी कार्रवाई

Raipur नगर निगम ने 21 अक्टूबर को महावीर निर्वाण दिवस के अवसर पर मांस और मटन की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। इस दौरान न केवल मांस की दुकानें बंद रहेंगी बल्कि होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में मांसाहारी भोजन परोसने पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह आदेश नगर निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस दिन सभी पशुवध गृह और मांस-मटन की दुकानें बंद रहेंगी। स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणिग्रही ने आदेश जारी करते हुए सभी दुकानदारों और होटल संचालकों को नियमों का पालन करने की चेतावनी दी है।

नगर निगम ने निगरानी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं जो शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में निरीक्षण करेंगी। यदि किसी स्थान पर मांस या मटन परोसे जाने की शिकायत मिलती है तो टीम मौके पर पहुंचकर जब्ती की कार्रवाई करेगी और संबंधित होटल या संचालक के खिलाफ नियमानुसार जुर्माना या कार्रवाई की जाएगी।

सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आदेश का सही तरीके से पालन हो सके और महावीर निर्वाण दिवस पर धार्मिक आस्थाओं का सम्मान बना रहे।

 

Related posts

रायपुर में एमएल श्रोफ बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-5 का भव्य आयोजन, टीम ‘सर्वशिवा’ बनी विजेता

admin

बिलासपुर के शनिचरी बाजार में भीषण आग से मची तबाही, लाखों का नुकसान

admin

डिजिटल अरेस्ट का जाल: पूर्व CJI का नाम लेकर बुजुर्ग महिला से 3.71 करोड़ की ठगी, सूरत से आरोपी गिरफ्तार

admin

Leave a Comment