July 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस का सड़क पर हल्ला बोल, जांजगीर नगर में गरजी जनाक्रोश रैली

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-नैला नगर पालिका में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने 29 अक्टूबर 2025 को जबरदस्त प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप के नेतृत्व में निकाली गई इस जनाक्रोश रैली ने पूरे नगर में राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया।

सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का नगर की मुख्य सड़कों पर जमावड़ा शुरू हो गया था। रैली में सैकड़ों लोग शामिल हुए और “भ्रष्टाचार बंद करो”, “जनता के पैसे की लूट बंद करो” जैसे नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका अध्यक्ष रेखा गढ़वाल और प्रशासन पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पेवर ब्लॉक निर्माण, सोलर लाइट स्थापना, वाहन खरीदी और भुगतान प्रक्रिया में भारी गड़बड़ियां हुई हैं। पार्टी ने इन मामलों में उच्चस्तरीय जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका कार्यालय के बाहर घेराव किया और बैरिकेड तोड़कर परिसर में प्रवेश कर गए। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद प्रदर्शनकारी लगातार नारेबाजी करते रहे और अपने विरोध को जारी रखा।

रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस की नेता भी शामिल रहीं। प्रदर्शन के बाद पार्टी ने कहा कि जनता के धन की लूट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तक आंदोलन जारीरहेगा।

Related posts

ED की रिमांड पूरी, आज फिर कोर्ट में होगी चैतन्य बघेल की पेशी”

admin

दुर्ग के सरकारी स्कूल में संदिग्ध तंत्र-मंत्र कांड: तोड़फोड़ और आगजनी से मचा हड़कंप

admin

छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा: 52 एकड़ में फैला आधुनिक भवन, 1 नवंबर को होगा उद्घाटन

admin

Leave a Comment