जगदलपुर के विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात को नाइट टूरिज्म के रूप में विकसित करने के लिए करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से लेजर लाइट परियोजना बनाई गई थी। लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी यह परियोजना शुरू नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि दो-तीन बार परीक्षण होने के बावजूद तकनीकी और अन्य कारणों से लेजर लाइट का नियमित संचालन शुरू नहीं हो पाया। इससे पर्यटकों को रात में आकर्षक लाइट शो का लाभ नहीं मिल रहा है
