30.1 C
Raipur
September 8, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

शिकायत नहीं सुनी गई तो युवक ने लगाई खुद को आग में झोंकने की कोशिश, नगर सैनिकों ने बचाई जान

धमतरी जिले के कुरूद ब्लॉक में सोमवार को हुए जनदर्शन कार्यक्रम में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ने प्रशासनिक लापरवाही से तंग आकर आत्मदाह का प्रयास किया। रामपुर गांव निवासी देवेंद्र कुमार साहू अपनी पारिवारिक जमीन से जुड़े विवाद को लेकर पिछले कई महीनों से परेशान चल रहे थे। उनका आरोप है कि गांव के कोटवार ने धोखाधड़ी करके उनकी जमीन अपने नाम करवा ली और इसमें पटवारी व तहसीलदार की मिलीभगत रही। कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो देवेंद्र ने मजबूरी में यह कदम उठाया।

जनदर्शन कार्यक्रम में अपनी समस्या लेकर पहुंचे देवेंद्र ने मंच पर अपनी बात रखने की कोशिश की, लेकिन जब उनकी बात नहीं सुनी गई तो उन्होंने गुस्से में आकर अपने ऊपर मिट्टी तेल (केरोसिन) उड़ेल लिया। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद सभी लोग दहशत में आ गए। हालांकि, मौके पर तैनात नगर सैनिकों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए युवक को तुरंत पकड़ लिया और आत्मदाह की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान मौके पर बड़ी घटना टल गई और पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया।

देवेंद्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को स्थिर बताया है। युवक ने आरोप लगाया कि जमीन विवाद में अधिकारियों द्वारा अनदेखी और भ्रष्टाचार के कारण उसे न्याय नहीं मिल रहा था, जिसके चलते वह मानसिक रूप से टूट गया था।

इस घटना ने प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जनदर्शन जैसे कार्यक्रमों का उद्देश्य जनता की समस्याओं का समाधान करना होता है, लेकिन जब पीड़ित की बात नहीं सुनी जाती, तो उसका भरोसा प्रशासन से उठ जाता है।

Related posts

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सरेंडर नक्सलियों के खिलाफ दर्ज केस होंगे वापस, 14 कानूनों में संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी

admin

यूट्यूब से सीखा चोरी का हुनर, रायपुर में ATM लुटेरा धराया

admin

भारतमाला परियोजना में बड़ा घोटाला: तीन पटवारी गिरफ्तार, करोड़ों की सरकारी राशि हड़पने का मामला उजागर

admin

Leave a Comment