September 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रेल हादसे पर बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र विरोध: GM ऑफिस घेरा

बिलासपुर रेल हादसे को लेकर कांग्रेस ने आज जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। रामलीला मैदान में सभा के बाद सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता पैदल मोर्चा करते हुए रेलवे के जीएम ऑफिस पहुंचे और वहां घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि हादसे की जांच रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है, जबकि पीड़ित परिवार न्याय की प्रतीक्षा में हैं।

कांग्रेस नेताओं ने मांग उठाई कि हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। गंभीर रूप से घायल लोगों को 50-50 लाख रुपये और आश्रितों को नौकरी देने की भी मांग की गई। नेताओं ने कहा कि दुर्घटना सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि बेहद अमानवीय व्यवहार का परिणाम है, जिसे दबाने की कोशिश की जा रही है।

प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस और आरपीएफ की अतिरिक्त टीमें जीएम ऑफिस के बाहर तैनात करनी पड़ीं। गेट को भीतर से बंद कर दिया गया, लेकिन गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ता गेट के सामने नारेबाजी करते रहे और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते रहे।

अस्पताल में भर्ती एक मासूम बच्चे की हालत का मुद्दा भी कांग्रेस ने जोर से उठाया। नेताओं ने रेलवे अधिकारी समीरकांत माथुर को आवेदन सौंपकर पीड़ित परिवारों की मदद और जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की।

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द रिपोर्ट नहीं खोली गई और मुआवजा–नौकरी पर फैसला नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में और बड़े आंदोलन किए जाएंगे।

कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि रेलवे अवॉर्ड लेने में तो आगे रहता है, लेकिन जिम्मेदारी तय करने के वक्त पीछे हट जाता है। प्रदर्शन में विधायक दिलीप लहरिया, जिला अध्यक्ष विजय केश्वरवानी और शहर अध्यक्ष विजय पांडेय सहित बड़ी संख्या में नेता मौजूद रहे।

Related posts

TET अनिवार्यता हटाने की मांग तेज, शिक्षा मंत्री से शिक्षकों ने की हस्तक्षेप की अपील

admin

छत्तीसगढ़ में सजेगा साहित्य का महाकुंभ, एक मंच पर जुटेंगे देश के नामी कवि-शायर

admin

रायपुर से झारखंड शराब घोटाले में गिरफ्तारी, कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया अरेस्ट”

admin

Leave a Comment