25.1 C
Raipur
August 1, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

लद्दाख के पूर्व सांसद सेरिंग का 6 दिवसीय दौरा: छत्तीसगढ़ में BJP संगठन को देंगे SIR की ट्रेनिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में लद्दाख के पूर्व सांसद और प्रदेश BJP के SIR प्रभारी जामयांग सेरिंग नामग्याल 16 नवंबर यानि आज से छत्तीसगढ़ के 6 दिवसीय प्रवास पर आएंगे। उनका यह दौरा प्रदेश संगठन को मजबूत करने और SIR के प्रशिक्षण को जमीनी स्तर तक प्रभावी बनाने पर केंद्रित रहेगा।

16 नवंबर को रायपुर आगमन

सेरिंग रायपुर पहुंचने के बाद शाम 6 बजे प्रदेश BJP कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में SIR प्रदेश टोली की बैठक लेंगे। इस बैठक में प्रदेश स्तरीय संगठन, SIR की प्रगति और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर व्यापक चर्चा होगी।

17 नवंबर—कोंडागांव में संभागीय बैठक

17 नवंबर को वे कोंडागांव पहुंचकर संभागीय बैठक को संबोधित करेंगे। बैठक में स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार,जनसंपर्क कार्यक्रम,और आगामी योजनाओं को लेकर मार्गदर्शन दिया जाएगा।

18 नवंबर—रायपुर संभाग की समीक्षा

18 नवंबर को रायपुर संभाग की बैठक का संचालन वे स्वयं करेंगे। इसमें प्रदेश प्रभारी विभिन्न आयामों में संगठन की गतिविधियों का मूल्यांकन करेंगे और सुधार के बिंदुओं पर चर्चा करेंगे ।

19 नवंबर—बिलासपुर में बड़ी बैठक

19 नवंबर को बिलासपुर संभाग की विस्तृत बैठक आयोजित की जाएगी। यहां वेसंगठन की मजबूती,युवा एवं महिला वर्ग की भागीदारी,आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखाजैसे मुद्दों पर विस्तृत दिशा-निर्देश देंगे।

20–21 नवंबर—दुर्ग और सरगुजा में बैठकें

20 नवंबर को दुर्ग और 21 नवंबर को सरगुजा संभाग की बैठकों में वे जिम्मेदार पदाधिकारियों से रूबरू होंगे औरSIR की प्रगति,संगठन की गतिविधियां,आगामी चुनाव व जनसंपर्क योजनाएंजैसे विषयों पर विमर्श करेंगे।

SIR की प्रगति—92% मतदाताओं तक पहुंच

राज्य में SIR अभियान के तहत अब तक करीब 1 करोड़ 93 लाख 50 हजार 843 मतदाताओं को गणना-प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। यह आंकड़ा कुल मतदाताओं के लगभग 92 प्रतिशत के बराबर है।4 नवंबर से SIR शुरू होने के बाद BLO घर-घर पहुंचकर शेष मतदाताओं तक भी दस्तावेज पहुंचा रहे हैं। राज्य में पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 है।

Related posts

2025-26 से घर बैठे जमा होगा टैक्स: सभी नगरीय निकायों में डिजिटल सिस्टम लागू

admin

रायपुर सेंट्रल जेल में ‘खेल तरंग 2025’ की शुरुआत: अच्छे व्यवहार वाले 300 कैदी शामिल; बैडमिंटन, वॉलीबॉल, शतरंज और कैरम में दिखा रहे कौशल

admin

रायपुर में मैंगो फेस्टिवल की धूम: पाकिस्तान की ‘हूर’ से लेकर बस्तर के आम, 200+ वैराइटी ने लूटी महफिल

admin

Leave a Comment